Video : बीच बाजार लड़की का प्राइवेट पार्ट छुआ, शर्मनाक हरकत देखकर भड़के लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भरे बाजार में लड़की को गलत तरीके से छू रहा है। वीडियो देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Viral Video Delhi
विज्ञापन

Viral Video : लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले तमाम लोगों पर पुलिसिया कार्रवाई होती है। इसके बावजूद कुछ लोग इतने मनबढ़ हैं कि भरे बाजार में लड़कियों या महिलाओं के साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद तमाम लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और ऐसे लोगों को तत्काल सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में एक लड़की सड़क किनारे लगी एक दुकान के सामने खड़ी है। इसी बीच वहां एक शख्स पहुंचता है और लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था। कुछ देर बाद ही लड़की को एहसास हुआ कि शख्स उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है तो वह हटने लगी।

विज्ञापन

वायरल हो रहा है ये वीडियो 

वहीं जब शख्स को इस बात का एहसास हुआ कि लड़की को पता चल गया है तो वह वहां से चलता बना। हालांकि किसी ने शख्स की हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है!


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यहां लड़की ने उसका विरोध नहीं किया, इससे लोगों का मनोबल और बढ़ता है। अगर लड़की ने खींचकर एक थप्पड़ जड़ दिया होता तो शायद ये अगली बार किसी के साथ ऐसा ना करता। एक अन्य ने लिखा कि वह गलत हरकत करके आगे चला जा रहा है और फालतू लोग वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि जब उसे गलत हरकत देख लिया था तो पीटा क्यों नहीं?

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह की हरकत करने वाले भेड़ियों की कोई कमी नहीं है, दिखते ही इन पर हाथ साफ कर लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि मुझे इस बात पर हैरानी हो रही है कि इस लड़की ने इस शख्स का विरोध क्यों नहीं किया? एक ने लिखा कि ऐसे ही एक मामला हुआ था, जब छेड़खानी कर रहे शख्स को लोगों ने घेरा तो लड़की उसे अपना परिचित बताकर बचाने लगी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ