बॉस ने नौकरी से निकाला मिला 'जन्नत' का ऑफर, भिखारी को कॉफी पिलाते ही खुली किस्मत

Fired Nurse Story : नर्स नौकरी से निकाल दी गई, इसके बाद वह एक कैफे में बैठकर यह सोच रही थी कि अब जिंदगी कैसे चलेगी, उसका खर्च कैसे चलेगा। तभी एक गंदे कपड़े और अजीब शक्ल वाला इंसान उसके पास पहुंचा। इसके बाद कैसे नर्स की किस्मत बदल गई, पढ़ें पूरी खबर।

Fired Nurse Story

यह तस्वीर META AI से बनाई गई है

Fired Nurse Story : ऐसा कहा जाता है कि हमें हमेशा दूसरों के प्रति दयालुता का भाव रखना चाहिए। इसके परिणाम बेहद अच्छे साबित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे हैं। एक नर्स को उसके बॉस ने नौकरी से निकाल दिया। नर्स अपने बॉस के व्यवहार से काफी दुखी थी तो एक दिन वह बॉस पर भड़क गई। जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया। नर्स इस बात को लेकर परेशान थी कि उसकी आगे जिंदगी कैसे बीतेगी, इसी बीच एक शख्स उसके पास आया।

नौकरी से निकाले जाने के बाद नर्स एक आउटलेट पर बैठकर सोच रही थी कि नौकरी के बिना उसकी आगे की जिंदगी कैसे चलेगी? उसने कॉफी ऑर्डर की थी लेकिन सोच में इस कदर डूब गई थी कि कॉफी पीना ही भूल गई और वह ठंडी होने लगी। नर्स सोच रही थी कि वह अकेली है और नौकरी के सहारे ही वह जीवन यापन कर रही है। अब नौकरी बची नहीं तो आगे क्या होगा।

नर्स से कॉफी मांगने लगा गंदे कपड़े वाला शख्स 

इसी बीच एक गंदे कपड़े, अजीब हुलिया वाला एक शख्स उसके पास पहुंचा और पूछा कि अगर आप ये कॉफी नहीं पी रही हैं तो क्या मैं इसे ले सकता हूं। लोरेन सिम्पसन नाम की महिला ने पूछा कि क्या वह कॉफी लेना चाहता है? शख्स ने हां में जवाब दिया। लोरेन तुरंत इसके लिए तैयार हो गईं। इसके बाद शख्स ने पास में बैठने की इजाजत मांगी तो गंदे कपड़े और अजीब तरह से दिखने वाले इस इंसान को लोरेन ने सामने की कुर्सी पर बैठने की अनुमति दे दी।

शख्स ने लोरेन ने कहा कि वैसे मुझे आपके व्यक्तिगत जिंदगी से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मुझे आप परेशान लग रही हैं, क्या आप मुझे बता सकती हैं कि आपके साथ क्या हुआ है? अपनी चिंताओं और परेशानियों में डूबी लोरेन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं नौकरी से निकाल दी गई हूं और अब यही सोच रही हूं कि आगे कैसे जिंदगी बीतेगी। कुछ देर तक दोनों में बातें हुईं। शख्स ने कहा कि उसके पास रहने के कोई घर नहीं है।

शख्स से बात कर परेशानी भूली लोरेन 

गंदे कपड़े, अजीब शक्ल वाले इंसान ने लोरेन से कहा कि उसके पास एक कार है, वह उसे घर तक ड्रॉप कर सकता है। लोरेन इसके लिए तैयार हो गईं और उस शख्स ने कहा कि मैं नौकरी करता हूं, मेरे बॉस आपसे जरूर मिलेंगे और अच्छी नौकरी देंगे। घर पहुंचने के बाद लोरेन ने कहा कि आपके पास रहने के लिए घर नहीं है तो आप मेरे घर में रुक सकते हैं। मुझे आपसे बात करके अच्छा लगा और मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।

शख्स ने घर में रुकने से इनकार कर दिया और चला गया। रात में अकेली लोरेन को नौकरी से निकाले जाने की चिंता, घर चलाने की जिम्मेदारी जैसी बातें परेशान करने लगीं। वह किसी तरह सो गई लेकिन सुबह उसके घर की डोर वेल बजी। सामने सूटबूट में एक शख्स खड़ा था, जो लिमो (एक आरामदायक और बड़ी कार) से पहुंचा था। उसने कहा कि मैं आपके लिए यहां आया हूं और मेरे बॉस आपसे मिलना चाहते हैं।

ऐसे बदल गई किस्तम 

पहले तो लोरेन हैरान हुई और फिर उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। लोरेन डरी हुई थी और उसने पुलिस का नंबर फोन में डायल कर लिया था। बस एक क्लिक करते ही कॉल सीधे पुलिस को लग जाती लेकिन तब तक कार शहर के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल क्लीनिक में से एक पर रुकी। इसके बाद वह मालिक से मिली। जो शख्स उसे गंदे कपड़े और अजीब हालत में मिला था (नाम जेफरी), कार लेकर पहुंचा शख्स उसी के लिए काम करता था। जेफरी अब गंदे कपड़े और बड़े बालों की जगह सूट-बूट में था।

जेफरी ने लोरेन को बताया कि वह एक मनोवैज्ञानिक है और वह लोगों की भावनाओं को जानने के लिए अजीब हुलिया बना लेता है।  जेफरी ने कहा कि एक बेघर, लाचार, गरीब के साथ इंसान वही व्यवहार करता है, जैसा वह होता है। ऐसे में मुझे सच पता करना था। मैं तुम्हारे पास आया और तुम खुद परेशान थी लेकिन मुझसे कोई बदतमीजी नहीं की। पीने के लिए कॉफी और खाने के लिए खाना ऑर्डर किया। इससे मैं प्रभावित हुआ और तुम्हें नौकरी पर रख रहा हूं। लोरेन को एक अच्छी नौकरी मिल गई और इसके साथ एक अच्छा दोस्त मिल गया। उसकी किस्मत बदल चुकी है क्योंकि पिछली नौकरी की अपेक्षा उसे मिली नई जिम्मेदारी काफी बड़ी और सम्मानजनक थी। यह खबर detroitdailynews में छपी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ