हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बांग्लादेशी क्रिकेट के सुपरफैन के साथ जो मैदान पर हुआ, वो ठीक नहीं था, वायरल वीडियो देखते ही भड़के यूजर्स

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश विश्व कप 2023 मैच के दौरान बांग्लादेश के प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशंसक टाइगर शोएब को भारतीय प्रशंसकों द्वारा परेशान किया गया

विज्ञापन
Bangladeshi Cricket fan Shoaib Ali

Bangladeshi Cricket Superfan Shoaib Ali Video Viral: 18 अक्टूबर को पुणे में खेले गए भारत और बांग्लादेश के मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ भारतीय दर्शक एक बांग्लादेशी क्रिकेट फैन के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। भारतीय दर्शकों के व्यवहार से बांग्लादेशी क्रिकेट फैन काफी दुखी दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुणे में खेले गए भारत और बांग्लादेश मैच का है। बांग्लादेश की हार के बाद भारतीय दर्शकों ने बांग्लादेशी दर्शकों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। शोएब अली, जिन्हें बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा प्रशंसक कहा जाता है, उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और परेशान किया गया।

मैच के दौरान शोएब अपने साथ एक टाइगर (टेडी बियर) लेकर चलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय दर्शकों ने ना सिर्फ उनके ‘टाइगर’ को ले लिया बल्कि उसे फाड़ भी दिया। इससे शोएब काफी दुखी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा, ‘अतिथि देवो भवः” का अर्थ है “मेहमान भगवान समान है”, शायद इन्होंने पढ़ा ही नहीं है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हम इतने असहिष्णु क्यों होते जा रहे हैं? हम भारतीय आतिथ्य सत्कार और सहनशीलता के लिए जाने जाते हैं। यह देश की सबसे खराब छवि है जो अपने लिए बना रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस तरह का व्यवहार जरूरी नहीं था, इन लोगों ने गलत किया है।’

बता दें कि शोएब अली, ‘टाइगर शोएब’ के नाम से भी जाने जाते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को ‘टाइगर्स’ भी कहा जाता है, इसलिए उनका समर्थन करने वाले प्रशंसक अक्सर टाइगर जैसे दिखने वाली वस्तुओं को लेकर स्टेडियम में पहुंचते हैं। शोएब के साथ जो व्यवहार हुआ, उसकी लोग निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola