Tamilnadu News : थोड़ी सी लापरवाही के कारण 14 महीने के बच्चे की मां से कुछ दूरी पर ही मौत हो गई। चौंका देने वाली यह घटना तमिलनाडु की है, जहां बाल्टी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई और इससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घर के पास और मां से कुछ कदम दूरी पर आखिर इस बच्चे की मौत कैसे हुई? इस घटना से सभी माताओं को सीख लेने की जरूरत है।
पूरा मामला तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले के मेलाचेरी इलाके का है। घर के बाहर बाल्टी में गिरकर महज 14 महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान एम ऑगस्टीन के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रीशियन मणिकंदन और जॉयस का छोटा बेटा था। मणिकंदन और जॉयस की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों का चार साल का एक अन्य बेटा भी है।
हाल ही जब मणिकंदन काम पर थे और उनकी पत्नी जॉयस घर पर बच्चों के साथ थीं। वह बाहर बैठकर ऑगस्टीन को खाना खिला रही थी। खाना खिलाने के बाद वह कुछ काम से घर के अंदर चली गईं तो ऑगस्टीन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। दरअसल ऑगस्टीन चलते-चलते पास में पड़ी एक बाल्टी तक पहुंच गया, जो पानी से भरी हुई थी।
यह भी पढ़ें : सीमा हैदर 5वें बच्चे को कब देंगी जन्म? इंटरव्यू में बताई सारी अंदर की बात
ऑगस्टीन पानी से भरी बाल्टी में गिर पड़ा। ऑगस्टीन की मां जब घर में से बाहर निकली और बच्चे की तलाश की तो पाया कि वह पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ पड़ा है। उसने तुरंत पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी और परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती किए जाने पर बच्चे के बचने की उम्मीद जगी थी लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : रूस की साध्वी और यूक्रेन के बाबा महाकुंभ में हुए नतमस्तक! दोनों का मकसद एक
छोटे बच्चों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। एक छोटी सी लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines