Ghaziabad News : सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों की जिंदगी में खास लोगों की एंट्री हुई है तो वहीं कई लोगों के साथ जिंदगी भर ना भूल पाने वाली घटनाएं हुई हैं। ऐसे लोग भी हैं, जिनकी जिंदगी सोशल मीडिया से मिलने वाले दोस्तों ने बर्बाद कर दी है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की इंस्टाग्राम के दोस्त से मिलने पहुंच गई। दोनों एक होटल में रुके और फिर लड़की सुसाइड करने के लिए मजबूर हो गई ।
13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म
मामला मोदीनगर का है, कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की की दोस्ती हिमांशु सोनी नाम के शख्स से हुई। दोनों इंस्टाग्राम के जरिए मिले और फिर बातचीत होने लगी। दोनों ने मिलने का फैसला किया लेकिन ये मुलाकात खतरनाक साबित हुई। हिमांशु सोनी नाबालिग लड़की को लेकर एक होटल पहुंचा और यहां बिना आईडी दिए ही कमरा ले लिया। इसके लिए उसने अधिक पैसे चुकाए।
हिमांशु सोनी नाम के आरोपी ने पहले लड़की को नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह बहुत परेशान हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई लेकिन लड़की यह सब बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने सुसाइड कर लिया।
जिस होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, उस होटल के मैनेजर ने नियमों को ताक पर रखकर बिना आईडी के रूम दिया। जिस वक्त लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, होटल में कोई नहीं था। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल को सील कर दिया है।
यह भी पढ़ें : रील के लिए हवा में लटक गई लड़की, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
अब पुलिस होटल पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने होटल संचालक के बारे में जानकारी एकत्रित की है। बताया गया कि वह पहले भी जेल जा चुका है। इतना ही नहीं, अब पुलिस होटल के लाइसेंस की भी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines