इंस्टाग्राम के 'प्यार' से मिलते ही लुट गई इज्जत, सह न पाई पीड़िता और दे दी जान

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने सुसाइड कर ली है।

Ghaziabad
विज्ञापन

Ghaziabad News :  सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों की जिंदगी में खास लोगों की एंट्री हुई है तो वहीं कई लोगों के साथ जिंदगी भर ना भूल पाने वाली घटनाएं हुई हैं। ऐसे लोग भी हैं, जिनकी जिंदगी सोशल मीडिया से मिलने वाले दोस्तों ने बर्बाद कर दी है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की इंस्टाग्राम के दोस्त से मिलने पहुंच गई। दोनों एक होटल में रुके और फिर लड़की सुसाइड करने के लिए मजबूर हो गई ।

13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म 

मामला मोदीनगर का है, कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की की दोस्ती हिमांशु सोनी नाम के शख्स से हुई। दोनों इंस्टाग्राम के जरिए मिले और फिर बातचीत होने लगी। दोनों ने मिलने का फैसला किया लेकिन ये मुलाकात खतरनाक साबित हुई। हिमांशु सोनी नाबालिग लड़की को लेकर एक होटल पहुंचा और यहां बिना आईडी दिए ही कमरा ले लिया। इसके लिए उसने अधिक पैसे चुकाए।

विज्ञापन

हिमांशु सोनी नाम के आरोपी ने पहले लड़की को नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह बहुत परेशान हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई लेकिन लड़की यह सब बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने सुसाइड कर लिया।


जिस होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, उस होटल के मैनेजर ने नियमों को ताक पर रखकर बिना आईडी के रूम दिया। जिस वक्त लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, होटल में कोई नहीं था। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल को सील कर दिया है।

विज्ञापन

अब पुलिस होटल पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने होटल संचालक के बारे में जानकारी एकत्रित की है। बताया गया कि वह पहले भी जेल जा चुका है। इतना ही नहीं, अब पुलिस होटल के लाइसेंस की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ