---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

बीच बाजार महिला की साड़ी खींची तो पहुंची थाने, यूपी पुलिस बोली- बलात्कार तो नहीं हुआ

Agra Woman Pulled Saree In Market: उत्तरप्रदेश के आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा में एक महिला की भरे बाजार में साड़ी खींच ली जाती है। इसके बाद जब महिला बदमाशों की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचती है तो वहां भी उसके साथ पुलिसकर्मी उसके साथ की गई बदसलूकी का […]

---विज्ञापन---

Agra Woman Pulled Saree In Market: उत्तरप्रदेश के आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा में एक महिला की भरे बाजार में साड़ी खींच ली जाती है। इसके बाद जब महिला बदमाशों की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचती है तो वहां भी उसके साथ पुलिसकर्मी उसके साथ की गई बदसलूकी का मजाक बनाते हैं। परेशान महिला ने पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है।

यह है मामला

महिला के अनुसार घटना 4 सितंबर की है। महिला आगरा के बरहन क्षेत्र में रहती है और रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर एत्माद्दौला क्षेत्र में गई हुई थी। 4 सितंबर की रात वह स्थानीय बाजार में खरीदारी करने गई। तभी रास्ते में दो युवक उसके साथ छेड़खानी करने लग गए। जब महिला ने उसका विरोध किया वे उसका पीछा करने लगे। इस दौरान दोनों युवकों ने उसकी साड़ी खींच ली। जब शोर-शराबा हुआ तो दोनों युवक मौके से भाग गए। हद तो तब हो गई जब महिला थाने में युवकों की रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिसकर्मियों ने उसका मजाक बनाया। उन्होंने कहा बलात्कार तो नहीं किया। पुलिस ने उससे कोरे कागज पर दस्तखत करा लिए। अब पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर इसकी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

---विज्ञापन---

महिला का आरोप- पुलिस ने बदल दी धाराएं

महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो कुछ युवक उसके घर आए और उनके जीजा के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने छेड़खानी की बात बताई तो पुलिस ने उसका मजाक बनाया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी एफआईआर भी बदल दी। छेड़खानी की जगह मारपीट की धाराएं लगा दी। मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मामले में एत्माद्दौला थाने के एसएचओ ने बताया कि साड़ी खींचने वाली बात गलत है। यह विवाद दो महिलाओं के बीच मारपीट का है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 10, 2023 05:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola