दिशा सालियान केस की जांच SIT से कराए जाने पर क्या बोले सुशांत सिंह राजपूत के पिता?
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: दिशा सालियान के केस की अब SIT जांच होगी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार दिशा सालियान के मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाएगी। दिशा दिवंग्त एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। अब इस मामले पर सुशांत सिंह के पिता की प्रतिक्रिया आई है।
सुशांत के पिता ने कहा कि जैसा मैंने खबरों में देखा उसमें आदित्य ठाकरे का नाम आ रहा था। सच्चाई का पता SIT की जांच में लगेगा। आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट होना चाहिए।
ये बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन सरकार दूसरी थी इसलिए नहीं किया गया। ये फैसला सही है। पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे: दिशा सालियान के केस की जांच SIT द्वारा कराए जाने पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह, पटना pic.twitter.com/W1KjH00oFL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2022
दिशा सालियान के केस की जांच के लिए SIT द्वारा कराए जाने पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने कहा ये बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन सरकार दूसरी थी इसलिए नहीं किया गया। ये फैसला सही है। पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे।
28 साल की दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। स्थानीय पुलिस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) ली थी, क्योंकि पोस्टमॉर्टम में किसी तरह की साजिश का खुलासा नहीं हुआ था।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी (IO) ने कई महीनों तक जांच करने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त को 2021 में एक रिपोर्ट भेजी। ऐसा माना गया कि सालियान की मौत में कोई साजिश नहीं थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: