प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ इलाकों से बाढ़ का पानी उतर गया है। जबकि कुछ निचले इलाकों में रह रहे लोग अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन इलाकों से पानी उतर गया है वहां गंदगी, दुर्गंध, मच्छर और जल जनित बीमारियों का खतरा पैदा गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि बाढ़ प्रभावित अधिकांश लोग राहत शिविरों से अपने घर लौट चुके हैं। गंगा नगर, छोटा बगहरा, सलोरी, राजापुर, मऊ सरिया और आसपास के क्षेत्रों में लौटे लोग प्रशासन से नारकीय स्थिति की शिकायत कर रहे हैं।
एंटी लार्वा और ब्लीचिंग का हो रहा है छिड़काव
वहीं प्रयागराज के जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक सफाई और ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए 20 से ज्यादा टीमों को लगाया गया है। एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सफाई कर्मियों के अलावा इलाकों की सपाई के लिए निजी सफाई कर्मचारियों को भी रखा है, क्योंकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वच्छता बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।
इलाकों की खुद सफाई में जुटे लोग, नारकीय हालात
वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि नदियों का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन अभी यहां रहना उनके लिए मुश्किल है। लोगों ने बताया कि हर जगह दुर्गंध और गंदगी जमा है। लेकिन राहत शिविरों में कब तक रहते, इसलिए वापस घर आना है। ज्यादा सफाई का काम खुद ही करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी के अलावा नालों का पानी भी उनके घरों में घुस गया था, जिसके बाद स्थिति ज्यादा खराब हो गई। कॉलोनियों में रहने वाले लोग एक-दूसरे की मदद करके सपाई कार्य में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
18 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
58 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines