Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सोमवार को एक युवक का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस उसके गांव में पहुंची। सिर को देख परिवार वालों में कोहराम मच गया तो वहीं गांव वालों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे को देखकर पुलिस और अधिकारियों के भी होश उड़ गए। अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बता दें कि गांव निवासी युवक की सात दिन पहले सिर कटी हुई लाश जंगल से बरामद हुई थी। अब उसका सिर मिला है।
सात दिन पहले सिर धड़ से अलग करके की थी हत्या
मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी (20) सात दिन पहले घर से माता का जागरण देखने की बोलकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सात दिन पहले गांव के पास जंगल से उसकी सिर कटी हुई लाश पुलिस ने बरामद की थी। हत्या के तरीके को देखकर पुलिस भी एक बार सहम गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद बिना सिर का शव परिवार वालों के सुपुर्द किया था। वहीं परिवार वालों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
छह टीमों ने सात दिन में खोजा सिर
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने थाना पुलिस समेत कुल छह टीमें दीपक के सिर की तलाश में लगाईं। सोमवार को दीपक का सिर घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर एक गड्ढे में एक प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं सिर की बरामदगी होने पर पुलिस उसे लेकर गांव में पहुंची। जहां परिवार वालों में चीत्कार मच गई, लेकिन गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
अधिकारियों ने जल्द खुलासे का दिया आश्वासन
उन्होंने कटे हुए सिर को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। गांव वालों के हंगामे को देखकर पुलिस और अधिकारियों के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार वालों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। बता दें कि जिस दिन दीपक की सिर कटी हुई लाश बरामद हुई थी तभी से गांव और परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines