Lucknow: होटल अग्निकांड में दो लोगों की मौत, CM योगी ने दिए निर्देश, राजनाथ सिंह ने जताया दुख
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह होटल लेवाना में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें हजरतगंज इलाके में एमजी रोड पर स्थित होटल लेवाना में आग लगी है। मौके पर राहत एवं बताव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन समेत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। वहीं लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह होटल लेवाना की तीसरी मंजिल से अचानक धुआं उठने लगा। धुएं को देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि उस वक्त होटल में करीब 20 लोग ठहरे हुए थे। जबकि होटल में 30 से ज्यादा लोग थे। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षा एवं बचाव कर्मियों ने होटल की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। वहीं अब जानकारी मिली है कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान कराई जा रही है।
अभी पढ़ें – सीट-बेल्ट ना पहनने की वजह से हुई साइरस मिस्त्री की मौत! शुरुआती जांच में सामने आई अहम जानकारी
UP CM Yogi Adityanath takes cognisance of the incident of fire at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow.
He has directed the District Officials to ensure proper medical treatment of the injured and has also told them to reach the spot and speed up the rescue operation.
(File pic) https://t.co/rspDR2a6cb pic.twitter.com/bT3KhgQIJG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022
प्रशासन के मुताबिक होटल की आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियों को लगाया गया है। साथ ही कई एंबुलेंस भी मौके पर तैनात हैं। वहीं जिलाधिकारी लखनऊ भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी ने बताया कि होटल लेवाना में 30 कमरे हैं। छानबीन में सामने आया है कि 18 कमरों में लोग रुके हुए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि होटल प्रबंधन के मुताबिक हादसे के वक्त होटल में 30 से ज्यादा लोग थे। इनमें होटल के कर्मचारी भी शामिल हैं। ज्यादातर लोगों को होटल से रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है।
राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 5, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हजरतगंज के होटल लेवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: