सीट-बेल्ट ना पहनने की वजह से हुई साइरस मिस्त्री की मौत! शुरुआती जांच में सामने आई अहम जानकारी
Edited By Pulkit Bhardwaj

Cyrus Mistry death
Edited By Pulkit Bhardwaj

Cyrus Mistry death
नई दिल्ली: सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक एक प्रारंभिक पुलिस जांच में पाया गया है कि जिस लग्जरी कार में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री यात्रा कर रहे थे, वह तेज गति से चल रही थी और पीछे की सीटों पर बैठे मिस्त्री और जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। बता दें कि इस हादसे में मिस्त्री के साथ पंडोले का भी निधन हो गया है।
पुलिस के मुताबिक पालघर में चरोटी चेक पोस्ट को पार करने के बाद कार ने 20 किमी की दूरी सिर्फ 9 मिनट में तय की। पुलिस ने कहा कि उसने दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी पर कैद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने पीटीआई के हवाले से कहा कि दुर्घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब मर्सिडीज सूर्या नदी पर बने पुल पर थी, जो चेक पोस्ट से 20 किमी दूर है। इससे पता चलता है कि कार ने केवल नौ मिनट में यह दूरी तय की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ड्राइवर अनाहिता पंडोले द्वारा ड्राइविंग के दौरान निर्णय लेने में त्रुटि को भी इंगित किया गया है।
1. साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि साइरस मिस्त्री को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन जहांगीर दिनशा पंडोल की रास्ते में मृत्यु हुई।
2. साइरस मिस्त्री के सिर में चोट लगी थी और अनाहिता पंडोले के भाई जहांगीर दिनशा के बाएं पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट थी।
3. वे दोनों – साइरस और जहांगीर – पीछे की सीटों पर थे। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार फ्रंट फेसिंग सीटों पर बैठे व्यक्ति के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है।
4. मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं। जब वह सूर्या नदी पर बने पुल पर सड़क के डिवाइडर से टकराई तो कार तेज रफ्तार में थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कार बाईं ओर से एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी लेकिन नियंत्रण खो बैठी।
5. अनाहिता और उनके पति डेरियस – दोनों जो आगे की सीटों पर बैठे थे – गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
6. अनाहिता और डेरियस को आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। हादसे के बाद उन्हें गुजरात के वापी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
7. माना जा रहा है कि आगे की सीट के एयरबैग ने चालक और आगे की सीट के सह-यात्री को बचा लिया।
8. क्रैश के बाद की Mercedes की तस्वीरें दिखाती हैं कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: