Gold-Silver Price: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले से सोना-चांदी में उछाल, जानिए आगे क्या होगा?

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद वैश्विक बाजारों में तनाव बढ़ गया है. इसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है, जो आने वाले दिनों में और महंगी हो सकती हैं.

gold investment
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता दिख रहा है. अमेरिका और इजरायल ने जो ईरान पर हमले किए उनकी वजह से सैन्य हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल तेज हो गई है. इस तनाव का सबसे बड़ा असर सोना और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इन दोनों कीमती मेट्लस के दाम और बढ़ सकते हैं.

क्यों बढ़ती हैं सोना-चांदी की कीमतें?

जब भी दुनिया में युद्ध, तनाव या राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से पैसा निकालकर सोना और चांदी में निवेश करने लगते हैं. इन्हें सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन माना जाता है. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव भी निवेशकों को डरा रहा है, इसी वजह से सोना-चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है और कीमतों में उछाल आ रहा है.

Advertisment

भारत में सोने के दाम कहां तक जा सकते हैं?

भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों में पहले ही तेज बढ़त देखी जा चुकी है. जानकारों के मुताबिक अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव ऐसे ही बना रहा, तो:
-सोना प्रति 10 ग्राम नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है
-शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी और महंगी हो सकती है
-ज्वेलरी खरीदने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है .

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है.

चांदी की कीमतों में भी तेजी

-सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं. चांदी ना सिर्फ निवेश बल्कि उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है.
-इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे सेक्टरों में चांदी की मांग बढ़ रही है. युद्ध के कारण सप्लाई में रुकावट की आशंका से इसके दाम और ऊपर जा सकते हैं.

विज्ञापन

तेल महंगा तो महंगाई भी बढ़ेगी

-ईरान तेल उत्पादन और सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम देश है. अगर मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ा, तो कच्चे तेल की कीमतें भी ऊपर जा सकती हैं.
-तेल महंगा होने का असर पेट्रोल-डीजल, ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान पर पड़ेगा. यानी आम आदमी को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

निवेशकों के लिए क्या सलाह है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो:
• एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचें
• धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से निवेश करें
• बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखें

विज्ञापन

विशेषज्ञ मानते हैं कि हालात सामान्य होने पर कीमतों में हल्का सुधार भी आ सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है. US-Israel और ईरान के बीच बढ़ता तनाव सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सीधे वैश्विक बाजार और आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. आने वाले दिनों में सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं, ऐसे में निवेश और खरीदारी दोनों में सावधानी बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ