Bhadohi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले में रविवार देर शाम दुर्गा पंडाल (Durga Pandal) में आग से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। पूर्व में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं इलाज के दौरान तीन और लोगों ने भी दम तोड़ दिया है। बता दें कि करीब 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर जिलाधिकारी और एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसे का एक वीडियो सामने आया है।
मुख्यमंत्री ने अपील के साथ दिए निर्देश
वहीं भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से हुए भीषण हादसे के बाद सीएम योगी की ओर से खास निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है। लिखा है, ‘ #UPCM @myogiadityanath ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा-पंडालों के निर्माण में विद्युत व अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रशासन, आयोजन समितियों से संवाद बनाकर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं।’
पंडाल में मौजूद थे 150 लोग
जानकारी के मुताबिक भदोही के औराई-भदोही मार्ग पर एकता क्लब है। लोगों ने बताया कि यहां का दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र होता है। रविवार को यहां करीब 150 लोग मौजूद थे। देर शाम पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। लोग माता के जयकारे लगे रहे थे कि तभी अचानक आग लग गई। आग को देखकर पंडाल में भगदड़ मच गई। लोगों को जहां से रास्ता मिला, वहां से भागने लगे, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
पंडाल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
प्रशासन की ओर से अभी तक पंडाल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि पंडाल में डिजीटल शो चल रहा था। उसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरती के दौरान पंडाल में आग लगी, लेकिन कारण अभी सामने नहीं आया है। प्रशासन के मुताबिक घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
29 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
40 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines