---विज्ञापन---

NCR की तर्ज पर अब UP में बनेगा SCR, 6 जिले होंगे शामिल; योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास

Yogi Cabinet Meeting SCR: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में राज्य राजधानी क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें 6 जिलों को शामिल किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित हो गया है।

---विज्ञापन---

Yogi Cabinet Meeting SCR: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में राज्य राजधानी क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें 6 जिलों को शामिल किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हो गया है।

SCR में 6 जिले होंगे शामिल

बता दें कि SCR यानी राज्य राजधानी क्षेत्र में हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी और लखनऊ को शामिल किया जाएगा। इससे लखनऊ से सटे जिलों का तेजी से विकास होगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

किसानों को मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव पारित

योगी कैबिनेट में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। नलकूप के लिए किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में चमकेगा ज‍िला गाज‍ियाबाद, सुनील शर्मा आज बनेंगे मंत्री

---विज्ञापन---

अनपरा-मेजा में लगाए जाएंगे पावर प्लांट

बता दें कि सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें अनपरा में 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने संबंधी प्रस्ताव पास हो गया है। इस प्लांट को एनटीपीसी के साथ मिलकर लगाया जाएगा। पावर प्लांट लगाने की लागत 8624 करोड़ रुपये आएगी। मेजा में भी प्लांट लगाए जाएंगे।

अंबेडकरनगर, बलिया और हाथरस में पेयजल योजना के लिए मिली धनराशि

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर जिले में नगर पंचायत जहांगीरगंज पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित परियोजना के लिए 35 करोड़ 79 लाख 18 हजार रुपये, बलिया में नगर पंचायत बेल्थरारोड पेयजल पुनर्गठन योजना से संबंधित परियोजना के  लिए  26 करोड़ 42 लाख 49 हजार रुपये,  हाथरस में नगर पंचायत सादाबाद पेयजल योजना से संबंधित परियोजना के  लिए 56 करोड़ 76 लाख 34 हजार करोड़ रुपये और मथुरा में जुगसना-बल्देव-बरौली-कैलाश एन.एच.-2 मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 53 करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की बची 29 सीटों पर क्यों फंसा है पेच? भाजपा ने गठबंधन और VIP सीटें रोकीं

---विज्ञापन---

UP Police Bharti: पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका सिंह को हटाया

First published on: Mar 05, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola