बागपत में 8वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा – “मैं पढ़ना चाहती थी, मुझे माफ कर देना पापा”

बागपत जिले में आठवीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

बागपत में 8वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा – “मैं पढ़ना चाहती थी, मुझे माफ कर देना पापा”

जिले के एक गांव में आठवीं कक्षा की लगभग 15 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली. घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा आरती (परिवर्तित नाम) पुत्री राकेश (परिवर्तित नाम) करीब दो बजे घर पर थी. परिजनों के मुताबिक, उसने पहले घर के सभी सदस्यों को चाय बनाकर पिलाई और फिर यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि उसे नींद आ रही है. करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजन उसे जगाने पहुंचे, लेकिन वह अचेत अवस्था में मिली. परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की.

विज्ञापन

छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था— “मैंने गलती की थी, मुझे अपनी गलती का पछतावा था. मैंने माफी मांगी, पर किसी ने मेरी नहीं सुनी. मुझे पढ़ाई करनी थी, पर सबने मना कर दिया. इसलिए मैं जीना नहीं चाहती. पापा मुझे माफ कर देना.” परिजनों ने शुरुआत में बुखार से मौत होने की बात कही, लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका जताई गई है. जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल जारी है. वहीं गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में रुचि रखती थी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ