UP Cabinet Expansion: आज शाम को 5 मंत्री लेंगे शपथ, जानें संभावितों की सूची में किस-किस का नाम?

Yogi Adityanath Cabinet Expansion Update: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो जा रहा है। साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें कॉल करके राजभवन बुलाया गया है। सुनील शर्मा भाजपा के विधायक हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Sahibabad MLA Sunil Sharma

Sahibabad MLA Sunil Sharma

विज्ञापन

UP Cabinet Expansion Latest Update: उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 5 मंत्री आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। संभावित मंत्रियों की सूची में सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार RLD, दारा सिंह चौहान BJP, सुनील शर्मा BJP और राजपाल बालियां का नाम शामिल है।

वहीं गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुनील शर्मा भी योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश राजभवन से दोपहर 12 बजे के करीब कॉल आया। उनसे दोपहर 3 बजे तक राजभवन पहुंचने को कहा गया है। सुनील शर्मा दिल्ली से फ्लाइट लेकर UP राजभवन पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 

रिकॉर्ड तोड़कर और बनाकर चर्चा में आए थे सुनील

विज्ञापन

सुनील शर्मा पेशे से वकील हैं। भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से BJP के लगातार दूसरे विधायक हैं। सुनील वही विधायक हैं, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

सुनील शर्मा से पहले महाराष्ट्र के NCP नेता अजित पवार के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 1.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ा था। विधानसभा चुनाव 2017 में उन्हें 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे।

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों के अंतर से हराया था। यह रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने कुंडा सीट से निर्दलीय बाहुबली विधायक राजा भैया का रिकॉर्ड तोड़ा था। 2012 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने 88,255 वोटों से जीत दर्ज करके रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह रिकॉर्ड तोड़कर और बनाकर सुनील सुर्खियों में आए थे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ