Woman Cut Neighbor’s Private Part: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आई है। यहां एक महिला ने लड़ाई के बाद अपने पड़ोसी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी महिला का गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।
महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
ये मामला कौशांबी जिले के शरीफपुर गांव का है। पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि महिला ने उनके बेटे को किसी काम के लिए अपने घर पर बुलाया था। वहां उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। आजाव सुन जब पिता पड़ोसी महिला के घर गया तो उसने देखा कि अंदर फर्श पर उनका बेटा बेहोश पड़ा हुआ है और उसके प्राइवेट पार्ट का एरिया खून से लथपथ है। पिता तुरंत बेटे को कौशांबी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालात अभी भी गंभीर है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक हरकत! लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिख दीं ऐसी बातें, पति-पत्नी सुसाइड के लिए हुए मजबूर
महिला के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़ित के पिता ने आरोपी महिला के खिलाफ मंझनपुर थाने में IPC की धारा 326 और 308 के तहत केस दर्ज करवाया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली की एक महिला ने अपने पड़ोस के 26 साल युवक का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर, वारदात के पीछे का सही कारण पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला का पति UAE में रह रहा है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines