In Ghaziabad Woman beats traffic police with slippers: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की चप्पल से पिटाई करती हुई नजर आ रही है। एसीपी ट्रैफिक के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक शिकायत दी गई थी कि कनावनी कट सड़क पर ई रिक्शा चालक काफी जाम लगा देते है, शिकायत के आधार पर टीएसआई द्वारा ई रिक्शा को मौके से हटाया जा रहा था जिससे जाम जैसी स्थिती पैदा न हो। इसी दौरान एक ई रिक्शा महिला चालक ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी और टीएसआई की चप्पल से पिटाई कर दी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में लीगल एक्शन ले रही है।
पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को चप्पल से पीट रही है। ट्रैफिक पुलिस एसआई महिला को रोकने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वो नहीं रुकती और एक के बाद एक चप्पल से हमला करती जाती है। सब इंस्पेक्टर महिला के सामने हाथ भी जोड़ता है लेकिन वो तब भी नहीं रुकती है। अब इस मामले में पुलिस महिला के खिलाफ एक्शन ले रही है। बता दें कि महिला इंस्पेक्टर को चप्पल से पीटने के दौरान कहती है कि मैं जेल जाऊंगी।
राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
इस मामले का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, इसके बाद ये वायरल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है। उस पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। ये पूरा मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 स्थित कनावनी-पुस्ता रोड का है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines