झेल न पाया जुदाई, तो ग्राइंडर से काट लिया गला, उम्रभर रोएगी पत्नी जब कारण पता चला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी वियोग में लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट दिया। जब लोगों ने घर में बिखरा हुआ खून देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण शख्स की पत्नी को बताया गया है। वह करीब एक माह से अपने मायके में है।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के तगारी गांव का है। यहां कमलेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि उनका पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले पत्नी बच्चों को लेकर बिना बताए अपने मायके चली गई थी। कमलेश ने काफी बार उसे घर बुलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने घर आने से इनकार दिया। इसके बाद से कमलेश तनाव में था।
यह भी पढ़ेंः खूबसूरत पत्नी से मिलने के लिए बेकरार था पति, ‘3 शब्द’ कहने के लिए हजारों रुपये किए खर्च, फिर हुआ ये बवाल
कमलेश के भाई ने बताया कि वह अलग घर में रहते थे। कुछ समय पहले वह पास के एक इलाके में टायर पंचर की दुकान चलाते थे। भाई ने बताया कि भाभी के जाने के बाद कमलेश तनाव में थे। बताया गया है कि बुधवार को कमलेश अपने घर पहुंचे। जांच में सामने आया है कि रात को करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने घर में रखी लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन अपने गले पर चला दी। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
कुछ गांव वालों ने उनके घर से खून बाहर आते हुए देखा। कमलेश के भाई को इसकी जानकारी दी गई। जैसे ही वो घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। घर में चारों ओर खून ही खून बिखरा था। पास में ग्रैंडर पड़ा हुआ था। गांव वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: