Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड में यात्री वाहन के खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, तीन घायल

uttarakhand accident
विज्ञापन

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

बचाव और राहत कार्य में जुटे एसडीआरएफ ने कहा कि 17 यात्रियों को लेकर जा रही एक टाटा सूमो जोशीमठ इलाके के उर्गम पाला जखोला रोड पर शाम करीब चार बजे गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1593606941208895488

ओवरलोडिंग के चलते सूमो हुई हादसे की शिकार

चमोली के एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि दुर्घटना के वक्त यात्री पल्ला जाखोल गांव से जोशीमठ जा रहे थे। गाड़ी ओवरलोड थी और कुछ यात्री छत पर भी बैठे थे। मरने वालों में ज्यादातर किमाना, कालकोट, दुमक और पल्ला गांवों के थे।

कहा जा रहा है कि सूमो अनियंत्रित होकर 300 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। सूमो जिस जगह गिरी, वहां पहुंचना मुश्किल था। एसडीआरएफ ने सभी शवों की पहचान कर उन्हें बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

सीएम धामी ने मुआवजे का ऐलान किया

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वाहन दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से करने तथा घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने के निर्देश दिये। सीएम ने मारे गए लोगों में से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

एसडीआरएफ की ओर से जारी सूची के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दलीप सिंह चौहान, सिताब सिंह चौहान, सुबोध सिंह, विक्रम सिंह, कश्मीरा देवी, लक्ष्मण सिंह, ताजवर सिंह, राजेश्वरी, गजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह और गब्बर सिंह और शिव सिंह के रूप में हुई है। घायलों में इलाहाबाद के अजीत यादव, हापुड़ के रोहित प्रजापति और महावीर सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ