Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

वाराणसी में डकैतों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, महंत के घर डाला था डाका

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 3 डकैतों को गोली लगी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों ने वाराणसी के संकट मोचन के महंत के घर में डाका डाला था।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 21, 2025 07:31
Varanasi News in Hindi (1)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार रात को पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 6 डकैतों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में 3 डकैतों को गोली लगी और 3 ने सरेंडर कर दिया। दरअसल, इन डकैतों ने वाराणसी के संकट मोचन के महंत के घर में रविवार की सुबह डाका डाला और घर से जेवरात और कैश उड़ा ले गए। उस वक्त महंत अपने घर पर नहीं थे, कहीं बाहर गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी और डकैती का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

महंत के घर में पड़ा डाका

इस मामले की जांच कर रहे वाराणसी जिले के काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह संकट मोचन के महंत के घर में डकैती हुई। इसमें डकैतों ने महंत के घर से कई जेवरात और नकदी उड़ा ली। सोमवार को महंत ने दिल्ली से वापस लौटने के बाद घर की हालत देखने के बाद स्थानीय थाने में इसके खिलाफ शिकायत करवाई। महंत की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। डकैतों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

---विज्ञापन---

पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में नकाब पहने और चेहरा छिपाकर महंत के घर में घुसते दिखाई दिए। सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबीर से डकैतों को लेकर सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस से उनकी लोकेशन का पता लगाया और मौके पर दबिश कर दी। पुलिस को सामने देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपी घायल हो गए और तीन ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में SHO को भी लगी गोली

डकैती के सामान का बंटवारा

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि ये मुठभेड़ रामनगर के एक देहात इलाके में हुई। महंत के घर डाका डालने वाले आरोपी वहीं काम करने वाले कर्मचारी थे, जिनकी पहचान राकेश, गोलू और विक्की नाम से हुई है और बाकी के अन्य आरोपी भी इन्हीं के साथ ही हैं और यहां काम करते थे। काफी समय से ये लोग डकैती का प्लान बना रहे थे, जिसके बाद इन्होंने रविवार को इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। आज ये लोग डकैती के सामान का आपस में बंटवारा करने वाले थे। इसी बीच मौका मिलते ही पुलिस ने दबिश की।

First published on: May 21, 2025 07:31 AM

संबंधित खबरें