Varanasi News: वाराणसी में BJP नेता की हत्या में 16 आरोपी दोषी करार, आज सजा का ऐलान

Varanasi News: बीजेपी नेता की हत्या मामले में सजा पर फैसला आज सुनाया जाएगा। 12 अक्टूबर 2022 को बेटे को बचाने आए पशुपतिनाथ सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Pashupati Nath Singh Murder

पशुपति नाथ सिंह हत्या का मामला

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट कुलदीप सिंह की अदालत में आज फैसला सुनाया जाएगा। भाजपा नेता पशुपतिनाथ की 2 साल पहले 12 अक्टूबर 2022 को सिगरा के जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित घर के पास देसी शराब के ठेके पर हत्या हुई थी। आरोपी मंटू सरोज, राहुल सरोज एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ कोर्ट आज फैसला सुनाएगी।

क्या है पूरा मामला? 

2022, 12 अक्टूबर को ये सारा मामला हुआ था। बीजेपी नेता के घर की साइड में शराब की शॉप पर शराब पीने से मना करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने रोड और डंडे से हमला किया, जिसमें बीजेपी नेता अपने बेटे को बचाने पहुंचे थे। इसी बीच-बचाव में हमले में उनको चोटें आईं। फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उस समय शोक-संतप्त परिवार से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मिले थे और संवेदना जताई थी।

विज्ञापन

सिगरा थाना क्षेत्र के देसी शराब के ठेके पर आरोपी मंटू सरोज और राहुल सरोज 2 अन्य के साथ शराब पीने के बाद हंगामा कर रहे थे। राजकुमार सिंह के मना करने के बाद भी उससे चारों उलझने के बाद चले गए। इसके थोड़ी देर बाद कई संख्या में मंटू सरोज, राहुल सरोज और अभिषेक के बुलाने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से राजकुमार सिंह पर हमला किया। इस हल्ला को सुनकर बीजेपी नेता पशुपतिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे का बचाव करने लगे।

वहीं, आरोपियों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण वो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल  ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे ने आरोपियों के नाम पुलिस को दी।

कोर्ट ने किन लोगों को माना दोषी

विकास भारद्वाज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज और आर्या उर्फ आकाश सरोज। इनमें संदीप कुमार गुप्ता निवासी फुलवरिया, मंडुवाडीह को छोड़कर बाकी सभी दोषी चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ