---विज्ञापन---

Valentine Day की तैयारी को लेकर किसने किया लठ पूजन? छेड़छाड़ करने वाले युवकों को सिखाएंगे सबक

Valentine Day: उत्तर प्रदेश पुलिस ने वैलेंटाइन डे को राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। किसी भी संगठन को कानून अपने हाथ में न लेने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

Valentine Day: क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) का विरोध जताया है। मुजफ्फरनगर में शनिवार को सेना के कार्यकर्ताओं ने लठ पूजन का आयोजन किया। क्रांति सेना के पदाधिकारियों के अनुसार वैलेंटाइन डे के बहाने कुछ लोग सड़क पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वह वैलेंटाइन पर ऐसे आवरागर्दों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा
वैलेंटाइन के आड़ में कुछ युवक कथित लव जिहाद को फैलाने का काम करते हैं, सेना ऐसे लोगों के विरोध में है।

महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

शनिवार को क्रांति सेना ने अपने मुजफ्फरनगर कार्यालय पर पूजा का आयोजन किया। इस दौरान सेना से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने वैलेंटाइन डे को राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। किसी भी संगठन को कानून अपने हाथ में न लेने और पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग राज्यों के मॉल, प्रमुख मार्केट और रेस्टोरेंट के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Valentine Week 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को करना है प्रपोज? अपनाएं ये 5 तरीके

होटल संचालक रखें नजर, कोई न करे अश्लील हरकत

क्रांति सेना ने प्रदेश के सभी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों से अपील की है कि वह अपने यहां ऐसे आवारागर्दों पर नजर रखे जो वैलेंटाइन डे पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। सेना के अनुसार होटल संचालकों को कहा गया है कि वैलेंटाइन डे पर वह अपने यहां किसी भी तरह की अश्लील हरकत न होने दें। सेना के अनुसार वह युवा लड़के-लड़कियों को इस बारे में जागरूक कर रहे हैं। वह उनसे भी अपील करते हैं कि वह किसी भी बहाने से सड़कों पर अश्लील हरकत करने से बचें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Valentine’s Week 2024: एक नहीं, हर दिन को बनाएं स्पेशल! नोट कर लें प्‍यार लुटाने के ये 7 दिन

First published on: Feb 10, 2024 09:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola