गाजियाबाद में रविवार को दिन भर खिली रही हल्की धूप, उमस भरी गर्मी से हुई परेशानी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार सुबह से छाए हल्के बादल और हल्की धूप के कारण दिन भर लोगों को उमस भरी गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। रविवार शाम लगभग 7 बजे गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Weather Updates

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार सुबह से छाए हल्के बादल और हल्की धूप के कारण दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। रविवार शाम लगभग 7 बजे गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी गाजियाबाद सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

रविवार सुबह से ही खिली हल्की धूप

गाजियाबाद में रविवार सुबह से ही हल्के बादलों के साथ हल्की धूप खिली रही। दिन भर छाए हल्के बादलों के कारण लोगों को धूप से भी राहत मिली, मगर दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और दिन में यह तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा रविवार को शहर में हवा की गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। शनिवार से बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं रविवार को दिनभर भी ऐसा ही मौसम बना रहा।

विज्ञापन

सोमवार को बारिश होने की संभावना

रविवार देर शाम मौसम बदला और शहर के क्रासिंग रिपब्लिक, लालकुंआ के आसा-पास के क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी गाजियाबाद सहित आस-पास के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी मौसम बदल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ