---विज्ञापन---

‘उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश’, विधायक ने लिखा पत्र

लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र के जरिए विशेष समुदाय के ऊपर थूक जिहाद का आरोप लगाया है। नंद किशोर गुर्जर ने इसे मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है।

---विज्ञापन---

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर चर्चा में हैं। विधायक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इस बार विधायक ने एक विशेष समुदाय के ऊपर थूक जिहाद का आरोप लगाया है। विधायक का आरोप है कि प्रदेश में पहचान छिपाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने की कोशिश की जा रही है। खाद्य पदार्थों में गलत हरकत करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास जारी है। विधायक ने इन घटनाओं के खिलाफ मानसून सत्र में कठोर कानून बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा करके प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में ऐसा कई जगहों पर देखने को मिला है। उन्होंने गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में ऐसा देखने को भी मिला है। हाल की घटनाओं के सामने आने के बाद अब सब्र का बांध टूट गया है।

---विज्ञापन---

Loni MLA Letter

हिंदू समाज में गहरा आक्रोश

विधायक का कहना है कि इन इलाकों में विशेष समुदाय के लोग पहचान छिपाकर हिंदू लोगों को गलत खाना परोस रहे हैं। अमानवीय चीजों को मिलकर इन खानों को विशेष तौर हिंदुओं को परोस रहे हैं। इसे लेकर हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। विधायक ने इन सभी घटनाओं का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

---विज्ञापन---

विधायक ने की कानून बनाने की मांग

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इन घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मानसून सत्र में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। कानून बनाने के बाद पकड़े गए लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए। इतना ही नहीं इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

First published on: Jul 13, 2025 10:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola