Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Results: उत्तराखंड में पांचों सीटों पर BJP ने क्लीन स्वीप कर दिया है। सभी सीटों पर कमल खिला है। लोकसभा चुनाव में एक जून को 7वें फेज की वोटिंग हुई थी। जिसके बाद लोगों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार था। 2019 लोकसभा चुनाव में भी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया था। हालांकि एग्जिट पोल्स के मुताबिक उत्तराखंड में एनडीए को 60 फीसदी और इंडिया ब्लॉक को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया था। सभी 5 सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा एग्जिट पोल्स में किया गया था। जोकि सही साबित हुआ है। आइए जानते हैं कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के कौन-कौन उम्मीदवार जीतकर आए हैं।
| नंबर | लोकसभा सीट | जीत | हार |
| 1. | नैनीताल | (BJP) AJAY BHATT | PRAKASH JOSHI (CON) |
| 2. | हरिद्वार | (BJP) TRIVENDRA SINGH RAWAT | VIRENDRA RAWAT (CON) |
| 3. | अल्मोड़ा | (BJP) AJAY TAMTA | PRADEEP TAMTA (CON) |
| 4. | टिहरी | (BJP) MALA RAJYA LA KSHMI SHAH | JOT SINGH GUNSOLA (CON) |
| 5. | पौड़ी | (BJP) ANIL BALUNI | GANESH GODIYAL (CON) |
2019 में सभी सीटों पर लहराया था बीजेपी का परचम
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार था। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की झोली में पांचों सीटें जाने का अनुमान लगाया गया था। जो बिल्कुल सटीक साबित हुआ था। कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुल सका था। इस बार भी दोनों पार्टियों के बीच टक्कर मानी जा रही है।
नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के अजय भट्ट ने 772195 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के हरीश रावत ने 433099 और बहुजन समाज पार्टी के नवनीत अग्रवाल ने 28455 मत हासिल किए थे। हरिद्वार से बीजेपी के रमेश पोखरियाल निशंक ने 665674, कांग्रेस के अंबरीश कुमार ने 406945 बीएसपी के अंतरिक्ष सैनी ने 173528 वोट हासिल किए थे।
अल्मोड़ा और टिहरी में भी मिला था भाजपा को समर्थन
अल्मोड़ा सीट से बीजेपी के अजय टम्टा ने 444651, कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने 211665 वोट हासिल किए थे। वहीं, पौड़ी से बीजेपी के तीरथ सिंह रावत ने 506980 और कांग्रेस के मनीष खंडूरी ने 204311 वोट हासिल किए थे। टिहरी से बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 565333 और कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने 264747 वोट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
2 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
14 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
18 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
20 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
23 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines