Sitapur Bus Accident: यूपी के सीतापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये हादसा घने कोहरे और धुंध की वजह से हुआ है। जिस वक्त बस हादसे का शिकार हुई उस वक्त बस में 80 लोग सवार थे। सभी यात्री मजदूर बताए जा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रहने वाले हैं। ये हादसा रेउसा थाना क्षेत्र के रेउसा-तंबौर सड़क पर हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात रेउसा तंबौर मार्ग पर रेउसा इलाके के खरवा खुवालिया खरवा खुवालिया के बीच में हुआ है। हादसे में घायलों को सीएचसी और रेउसा में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ