हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में दो युवकों ने क्यों दी जान? Swiggy के डिलीवरी बॉय से जुड़ा है पूरा मामला

नोएडा में दिन निकलते ही दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, अब तक की जांच में पारिवारिक कलह की बात पता चली है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में शनिवार को दिन निकलते ही दो युवकों द्वारा मौत को गले लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते जान दी है, जबकि दूसरा किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। दोनों ही मामलों में पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है। पुलिस के मुताबिक, मामले की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी गई है।

कहां का है पूरा मामला?

यह पूरा मामला निठारी गांव का है, जहां की गली नंबर 7 में राहुल शर्मा और अजय किराए पर रहते थे। दोनों ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय मूल रूप से बुलंदशहर के छतरी का रहने वाला था। उसकी उम्र 23 साल के करीब थी, जबकि राहुल की उम्र 30 साल थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि राहुल ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी जान दी है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, जबकि अजय ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड किया है।

हर एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि अजय डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह लंबे समय से निठारी गांव में ही किराए पर रह रहा था। रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह कमरे पर आया और सुबह उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, दोनों ही मामलों में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में परिजनों से भी बात की है। फिलहाल, परिजनों ने किसी भी बात की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Greater Noida: 4 दिन पहले गायब हुए नाबालिग का नहर में मिला शव, हत्या की जताई आशंका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola