हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी के 10 जिलों में 30 मई को भारी वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन का मकसद

कानपुर जिले में कल यानी 30 मई को 16 घंटों के लिए कई रूटों का डायवर्जन किया जाएगा। इसके कारण आसपास के कई जिले भी प्रभावित होंगे। साथ ही भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगाई गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी दौरे पर आने वाले हैं, इस वजह से जिले में कई रूटों का डायवर्जन किया गया है। इस डायवर्जन के कारण कानपुर ही नहीं, कई अन्य जिले भी प्रभावित होंगे। बताया जा रहा है कि ये डायवर्जन 16 घंटों के लिए लागू किया जाएगा, जो सुबह 4 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक रहेगा। इस चलते आसपास के जिलों से आने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी और जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस डायवर्जन को इसलिए लागू किया जाएगा, ताकि पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पार्किंग के लिए बनाई गई जगह

वहीं, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पीएम के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करने के लिए ये फैसला लिया गया है। आगे उन्होंने ये भी बताया कि 25 पार्किंग के लिए जगह, कार्यक्रम स्थल के आसपास बनाए गए हैं, जहां आम जनता वाहन पार्क कर पैदल चलकर इस कार्यक्रम में पहुंच सकेंगे।

ये जिले भी होंगे प्रभावित

कानपुर के पास मौजूद कई जिलों से आने वाले भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। इसमें फतेहपुर, महोबा, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, जालौन, औरैया, कन्नौज और हरदोई शामिल हैं। बता दें कि जिले में कल्याणपुर क्रॉसिंग, गंगा बैराज तिराहा, चार्लिश चौराहा, गुमटी नंबर 5, टाटमिल चौराहा, वेंडी स्कूल तिराहा, अहिरवां, छपेड़ा पुलिया, गोपाला तिराहा, नबावगंज, चकेरी और फूलबाग जैसे प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके साथ ही डीसीपी ट्रैफिक ने जनता से अपील की है कि 30 मई को जीटी रोड और वीआईपी रोड पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। उन्होंने ये भी बताया कि इस दिन नो एंट्री पास वैलिड नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

जिले में होगी मोदी की जनसभा

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का कानपुर दौरा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुत ही अहम है। वह जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। ये दौरा बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। आसपास के जिलों में भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास ध्यान दिया जाएगा। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से ही उन्हें जानकारी दी जा चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola