---विज्ञापन---

Mainpuri By-Election: समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को उतारा, भाजपा ने बनाया सस्पेंस

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha Seat) उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव […]

---विज्ञापन---

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha Seat) उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को होंगे।

मुलायम सिंह यादव की सीट कही जाती है मैनपुरी

बता दें कि मैनपुरी हमेशा से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। यहीं से मुलायम यादव पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे। उन्होंने इस सीट से तीन बार (2004, 2009 और 2019) सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। अब कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव इस सीट से अपने ससुर की विरासत को पाने के प्रयास में चुनाव लड़ेंगी। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप, अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और डिंपल समेत कई नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं।

---विज्ञापन---

सपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी

बुधवार को सपा ने उपचुनाव के लिए जिले में पार्टी संगठन का नेतृत्व करने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में यादवों के बाद शाक्य दूसरी प्रमुख जाति है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 17.4 लाख मतदाताओं में से अनुमानित सात लाख यादव हैं, जबकि शाक्य लगभग तीन लाख हैं।

---विज्ञापन---

भाजपा ने नहीं की उम्मीदवार की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल के लिए मुलायम सिंह की इस सीट को बरकरार रखने की चुनौती है। क्योंकि भाजपा ने अभी तक इस महत्वपूर्ण सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसी साल की शुरुआत में सपा को हार का सामना करना पड़ा था, जब उपचुनावों में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट भाजपा से हार गई थी।

First published on: Nov 10, 2022 04:38 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola