हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: लखनऊ में मुठभेड़, कुख्यात बदमाश सतेंद्र घायल, संगीन धाराओं में दर्ज हैं 40 FIR

यूपी की आलमबाग पुलिस ने बदमाश सत्येंद्र उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उस पर फायरिंग की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से ही 40 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

लखनऊ के आलमबाग पुलिस ने महिला से चेन लूट में बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आलमबाग थाना प्रभारी सुभाष चंद्र की टीम ने इस मुठभेड़ में सफलता पाई है। पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में गोली मारी है। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। आरोपी पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

कब हुई थी फायरिंग? 

3 जुलाई को आरोपी ने एक महिला से चेन छीनी थी। उसे बाद से वह फरार चल रहा था। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि बदमाश सतेंद्र पर पहले से ही 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से तमंचा और लूटी हुई चेन बरामद कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीती रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने जब उसको आते देखा तो वह देखकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसका पीछा किया। सबको अपनी तरफ आता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी उस पर गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस उससे जुड़े अलग-अलग मामलों में भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि कहीं उसके साथ कोई बड़ा गैंग तो नहीं जुड़ा है। इसके लिए पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा पाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम के झाम ने स्कूट टाइम पर किया परेशान, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola