Lakhimpur Kheri Violence: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 पर आरोप तय, जानें क्या है पुलिस की चार्जशीट में?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में हुए हिंसा मामले में जिला कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। बता दें कि इस हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी। आशीष मिश्रा को इसमें मुख्य आरोपी बनाया गया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखीमपुर खीरी के सरकारी वकील अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि आज (मंगलवार) आशीष मिश्रा (केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे) और 13 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। 14वें आरोपी वीरेंद्र शुक्ला पर धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई 16 दिसंबर से शुरू होगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1600071894731923458
बता दें कि एक दिन पहले ही जिला कोर्ट ने आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी आरोपियों ने कोर्ट में याचिका के माध्यम से कहा था कि वे निर्दोष हैं। उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में काफी किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 3 अक्टूबर 2021 को ये किसान प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने इन किसानों की भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: