LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गैस किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच फर्रुखाबाद से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से लाइन में खड़े 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश हो गए और वहीं गिर गए.

LPG shortage

Prayagraj, Mar 13 (ANI): People stand in a long queue with their LPG cylinders outside a gas agency amid the reports of nationwide shortage of LPG gas cylinders, in Prayagraj on Friday. (ANI Photo) National::Nitin Sharma

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से गैस किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच फर्रुखाबाद से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह से लाइन में खड़े 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश हो गए और वहीं गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर और हार्ट पंप देकर उन्हें बचाने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने पहले से गैस सिलेंडर बुक कराया था और सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी गए थे. लाइन में लगे-लगे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

पहले से थे बीमार-लाइन में लगे हुए बिगड़ी हालत

मृतक अंसारी के परिवार वालों ने जानकारी दी कि वे पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. लेकिन घर में खाना बनाने के लिए गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. इसलिए वे सुबह खुद लाइन में लगने चले गए. जहां उनकी हालत बिगड़ गयी. यही नहीं परिवार ने बताया कि अबसे पहले कभी गैस की किल्लत नहीं हुई. लेकिन अब बुकिंग के बाद भी चक्कर लगाने पड़ रहे थे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन ने फिर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ