हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'हां, मैंने ही उसे गला घोंट कर मार दिया'; शख्स ने कबूला गुनाह, 10 साल की बेटी को मारने की बताई वजह

Jaunpur Girl Murder Case: बेरहम बाप को 10 साल की मासूम पर जरा भी रहम नहीं आया और उसने उसे गला घोंट कर मार दिया। पुलिस को उसने कत्ल करने की वजह बताई।

विज्ञापन
Daughter Murderer Father

Uttar Pradesh Jaupur Police Sort Out Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पुलिस ने 10 साल की बच्ची के मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को भी पकड़ लिया है। लड़की की हत्या उसके अपने पिता ने की। पुलिस ने बच्ची के हत्यारे पिता को आजमगढ़ रोड पचाहटिया तिराहे से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटी बार-बार पैसे मांग रही थी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने गला घोंट कर बेटी को मार दिया। उसकी लाश ठिकाने लगाने के लिए शव को चादर में लपेटकर आग लगाने की कोशिश की और फरार हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने का खुलासा

SP ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानापुर अकबर गांव का है। गत 30 नवम्बर को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानापुर अकबरपुर गांव में सड़क किनाने 10 साल की लड़की का अधजला शव मिला था। मृतका की पहचान आजमगढ़ ज़िले के सिधारी थाना क्षेत्र के निरौली गांव निवासी रिंकू सोनकर की बेटी रागिनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है। केस की जांच पड़ताल के दौरान परिजनों से बात की तो आरोपी पिता घबराकर बार-बार बयान बदल रहा था।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

बार-बार पैसे मांग कर परेशान कर रही थी

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित करके आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके ससुराल में शादी समारोह था। वह परिवार को लेकर वहां गया था। शादी में उसने शराब पी ली थी। वह पूरी तरह नशे में धुत था। इस बीच लड़की पैसे मांगने आ गई। बार-बार मना करने पर भी वह नहीं मानी तो गुस्सा आ गया। गुस्से में ही उसने लड़की का गला घोंट दिया। जब तक उसे होश आया, तब तक वह मर चुकी थी। इसके बाद उसने उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की और इसके बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola