उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सास-दामाद की प्रेम कहानी अपने अंजाम तक पहुंच चुकी है। अब बदायूं के समधी और समधन की प्रेम कहानी सुनिए। 4 बच्चों की मां ममता का दिल अपने ससुर शैलेंद्र पर ऐसा आया कि वह रातोंरात उसके साथ रफूचक्कर हो गई। अलीगढ़ की सास अनीता की तरह बदायूं की समधन ममता भी अपने साथ गहने और कैश समेट कर ले गई है।
मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पेशे से ट्रक ड्राइवर पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से पत्नी-समधी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। CO केके तिवारी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि 17 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है। ममता और शैलेंद्र की तलाश जारी है। उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जल्दी ही दोनों को पकड़कर सबके सामने पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बिहार में 10 से ज्यादा लड़कियों से संबंध और वीडियो बनाए, दूसरे देश में ऑनलाइन बेचे
ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ममता के बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ विल्लू से अनैतिक संबंध बन गए थे। शैलेंद्र रोडवेज में ड्राइवर है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के चलते आस-पड़ोस के लोग भी उसकी मौजूदगी पर सवाल नहीं उठाते थे। घर आने-जाने के दौरान ही दोनों के प्रेम संबंध बन गए।
ममता पहले भी 3 बार समधी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे रोक लिया गया। इस बार 11 अप्रैल की रात को वह घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई। चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब बेटे ने मां ममता को बहन के ससुर शैलेंद्र के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठा देखा। विरोध करने पर घर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद ममता ने घर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:बेटी दिखाकर मां से करवा दिया निकाह, मेरठ में मिला अजीबोगरीब केस
पड़ोसियों ने भी खोली ममता की पोल
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने भी समधी और समधन की पोल खोली है। पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए लोगों ने बताया कि ममता का पति महीने में एक-दो बार ही घर आता था। ममता पति की गैर-मौजूदगी का पूरा फायदा उठाती थी। वह समधी शैलेंद्र को रात में घर बुला लेती थी। अक्सर रात को करीब 12 बजे शैलेंद्र को ममता के घर में घुसते देखा जाता था। सुबह-सुबह समधी घर से निकल जाता था और अब देररात आने और सुबह जल्दी चले जाने का कारण पता चल गया है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines