बेटी दिखाकर मां से करवा दिया निकाह, मेरठ में मिला अजीबोगरीब केस

अलीगढ़ में दामाद-सास की प्रेमी कहानी के बाद मेरठ में सास-दामाद की शादी का मामला सामने आया है। जो महिला सास बनने वाली थी, उसके पत्नी बन जाने से पीड़ित शख्स ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Meerut Saas Damad Marriage

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद के प्रेम कहानी से सभी को चौंका दिया है। वहीं मेरठ में एक और सास-दामाद की चौंकाने वाली कहानी सामने आ गई है। मेरठ में एक शख्स को बेटी दिखाकर 45 साल की मां से उसका निकाह कर दिया गया। युवक को जब सच्चाई का पता चला तो उसने अपने भाई-भाभी पर आरोप लगाए।

विज्ञापन

युवक ने आरोप लगाया कि भाई-भाभी ने धोखे से उसकी शादी उससे 25 साल बड़ी विधवा महिला से करा दी। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मेरठ के SSP को शिकायत देकर आपबीती सुनाई। केस की जांच CO ब्रह्मपुरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

युवक ने पुलिस को सुनाई आपबीती

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके 5 भाई हैं और वह खुद मजदूरी करता है। पिता ने वसीयत की हुई है, जिसके अनुसार पांचों भाइयों के हिस्से में 40-40 गज जमीन आई। एक भाई ने शादी कराने की बात की और वह गांव फाजलपुर में लड़की देखने के लिए उनके साथ चला गया।

विज्ञापन

उसे लड़की पसंद आ गई और उसने निकाह करने के लिए हां कर दी। निकाह की तारीख तय हुई और निकाह का दिन भी आ गया, लेकिन मौलवी के मुंह से दुल्हन का नाम सुनकर वह चौंक गया, क्योंकि दुल्हन वह लड़की नहीं थी, जिसे उसने पसंद किया था, बल्कि लड़की की मां थी, जो उससे उम्र में 25 साल बड़ी थी।

विज्ञापन

श्दुल्हन के बारे में पता चलते ही उसने निकाह कबूल करने से इनकार कर दिया, लेकिन परिजनों ने उससे मारपीट की। दुल्हन के परिजनों ने भी उसे मारा पीटा। निकाह नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। डर के मारे उसने निकाह कर लिया। रिश्ता कराने के लिए भाई-भाभी ने दुल्हन वालों से 5 लाख रुपये लिए हैं।

समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी मामले का निपटारा कराने की कोशिश की, लेकिन भाई-भाभी नहीं माने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ