बिहार में 10 से ज्यादा लड़कियों से संबंध और वीडियो बनाए, दूसरे देश में ऑनलाइन बेचे

बिहार के वैशाली में फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़ने लड़कियों को फंसाकर संबंध और अश्लील वीडियो बनाए। इतना ही नहीं, वीडियो को ऑनलाइन दूसरे देशों में बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आइए मामला जानते हैं…

Bihar Vaishali Misdeed Blackmailing Case

(अभिषेक कुमार, हाजीपुर)

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े ने मिलकर 10 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर लड़के ने लड़कियों से संबंध बनाए। उनके पॉर्न वीडियो बनाए और दूसरे देश में ऑनलाइन बेच दिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बताया गया है कि आरोपी मोहम्मद साहिल अपनी गर्लफ्रेंड गुलशन खातून के साथ मिलकर साजिश रचता था। गुलशन स्कूल और कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली लड़कियों को मीठी-मीठी बात करके फंसाती थी और साहिल के पास लेकर आती थी।

विज्ञापन

वायरल करने की धमकी देता बनाता था संबंध

साहिल लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाता था और उनके फोटो-वीडियो क्लिक करता था। काफी लंबे समय तक साहिल लड़कियों को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहता था। जितनी बार जिस लड़की के साथ संबंध बनाता था, उतनी बार वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता था। अपने धर्म के साथ दूसरे धर्म की लड़कियों को भी साहिल अपना शिकार बनाता था। वैशाली जिले के जंदाहा थाने में 2 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

17 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत

गुलशन खातून खुद नशे की आदी है और जिस लड़की को अपने जाल में फंसाती थी, उस लड़की को भी नशा की दवा खिलाती थी। आरोपी साहिल के द्वारा सोशल मीडिया पर कई लड़कियों के वीडियो-फोटो वायरल भी किया गए हैं। साहिल की शिकार बनी लड़कियों के परिजन तो सामने नहीं आए, लेकिन 17 साल की एक पीड़िता के परिवार वाले सामने आए और शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पुत्री के लिए न्याय की मांग की है और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की बात कही है।

विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए हेडक्वार्टर DSP अबू जफर इमाम ने बताया कि वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। वीडियो बनाकर दूसरे देश में ऑनलाइन बेचने की भी बात सामने आई, जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ