हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ना सुनीता, ना सपना, सास का नाम है 'अपना', पुलिस ने सास-दामाद केस में किया ये खुलासा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की दामाद और सास की प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। होने वाले दामाद संग गई सास का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल, दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस ने सास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास-दामाद की अनोखी लव स्टोरी को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सास-दामाद के गायब होने के मामले में मंडराक पुलिस ने युवक के रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी बहनोई, उसके पिता और अन्य परिजनों के साथ-साथ युवक के दोस्तों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, दोस्तों को लाने के लिए पुलिस टीम गुजरात या किसी अन्य जगह पर भेजी जाएगी। सीओ इगलास महेश कुमार ने बतााया कि अभी पूछताछ का क्रम जारी है। जो भी सटीक सूचना मिलेगी, उसके आधार पर टीम भेजकर उन्हें लाने का प्रयास होगा। हालांकि, पुलिस को राहुल के बहनोई पर शक है। पुलिस का कहना है कि राहुल के बहनोई ने ही भागने में मदद की।

पुलिस ने सास के नाम का किया खुलासा

वहीं, सास के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कोई उसका नाम सुनीता तो कोई सपना बता रहा था। अब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह ना तो सुनीता और ना ही सपना है, सास का असली नाम अपना देवी है।

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ पुलिस सास-दामाद की तलाश में उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक छापेमारी कर रही है, लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दरअसल, अलीगढ़ के थाना मंडराक क्षेत्र में मनोहरपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी मछरीया गांव में रहने वाले राहुल के साथ तय की थी। बारात 16 अप्रैल को आनी थी। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बंट चुके थे। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच शादी से 9 दिन पहले ही जितेंद्र की बीवी सुनीता उर्फ सपना उर्फ अपना देवी अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। सास अपने घर से 5 लाख के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हुई है। जितेंद्र कुमार भी अपने घर से पैसे लेकर भागा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्यों दामाद का सास पर आया दिल? उम्र में महज इतने साल का अंतर, राहुल के पिता ने लिया ये बड़ा फैसला

परिवार ने तोड़ा दोनों से रिश्ता,पुलिस से बस इतनी गुजारिश

युवती और उसके पिता ने महिला से रिश्ता रखने से साफ इनकार कर दिया है। युवक के परिवार ने भी उससे रिश्ता रखने से इनकार कर दिया है। दोनों ही परिवार बस पुलिस से इतनी मदद चाहते हैं कि एक बार उन्हें सामने लाया जाए। वे घरों से जो भी जेवरात और नकदी लेकर गए हैं, उसे वापस करा दिया जाए।

विज्ञापन

पिता ने महिला पर जादू-टोना का लगाया आरोप

युवक के पिता ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर वशीकरण और जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई थी, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर 5 दिन तक रही थी। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को फुसलाकर ले गई है।

ये भी पढ़ें:- सास-दामाद को भगाने में किसने की मदद? अलीगढ़ केस में आया नया मोड़

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola