क्यों दामाद का सास पर आया दिल? उम्र में महज इतने साल का अंतर, राहुल के पिता ने लिया ये बड़ा फैसला

पूरे सूबे में इन दिनों सास-दामाद की लव स्टोरी चर्चा में है। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं कि सास-दामाद के बीच उम्र में कितने साल का अंतर है?

aligarh saas damad love story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चर्चित सास-दामाद के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सास के साथ भागने वाले दामाद राहुल के पिता ने अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया। अब समझ में आ गया है कि दामाद का सास पर दिल क्यों आ गया? दोनों की उम्र में महज 10 साल का अंतर है। आइए जानते हैं कि सास-दामाद की क्या उम्र है?

विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के मंडराक थाना क्षेत्र स्थित मनोहरपुर में 16 अप्रैल को राहुल और शिवानी की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले 8 अप्रैल को दामाद अपनी सास अनीता के साथ फरार हो गया। हर किसी जुबान पर आज सास-दामाद केस है। सास-दामाद की उम्र की अटकलों के बीच खबर सामने आई है कि राहुल की उम्र अपनी सास अनीता देवी से 10 साल कम है। जहां अनीता देवी की उम्र 34 साल है तो वहीं राहुल की आयु 24 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन

चल-अचल संपत्ति से बेटे को करेंगे बेदखल

समाज में बेटे की वजह से हो रही किरकिरी को लेकर राहुल के पिता ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि वह अपने बेटे को घर और जमीन नहीं देंगे। उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से भी बेदखल कर देंगे। सास के साथ बेटे के भागने से पूरे परिवार की बेइज्जती हो रही है और अब उससे रिश्ता रखने का कोई मतलब नहीं है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल उसके घर से भी नकदी और आभूषण लेकर गया है।

विज्ञापन

पिता ने महिला पर जादू-टोना का लगाया आरोप

राहुल के पिता ने बेटे की होने वाली सास पर वशीकरण और जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि उसकी सास 5 दिनों तक उनके घर पर आकर रही थी और वह दो ताबीज भी लेकर आई थी। उसने बेटे के कमर और गर्दन में ताबीज बांधे थे। बेटे के अचानक से गायब होने से अब यही शक हो रहा है कि उस ताबीज की वजह बेटा से अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ