अशोक तिवारी
UP Winter Session 2023: उत्तर प्रदेश के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को योगी सरकार ने 26 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट सदन में पेश किया। इस बजट में राज्य की विकास योजनाओं के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए भी बजट का अलग से प्राविधान किया गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे। इस दौरान सदन में भाजपा और सपा के बीच जमकर नोक- झोंक भी देखने को मिली।
26 हजार करोड़ का बजट
योगी सरकार द्वारा पेश किया गया 26 हजार करोड़ का ये अनुपूरक बजट कई मामलों में खास है। यूपी सरकार का ये बजट अयोध्या, किसान और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है। इस बजट में किसानों की मुफ्त बिजली के लिए 900 करोड़ और गन्ना किसानों को भुगतान के लिए 400 करोड़ का प्राविधान किया गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
वित्त मंत्री ने पेश किया बजट
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए 26 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें से 1,946 करोड़ रुपये राजस्व खर्च के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे और 9,714 करोड़ रुपये पूंजी खर्च के लिए रखे गए हैं। वहीं, नई योजनाओं के लिए 7,421 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
यह भी पढ़ें: MP Election 2023: बालाघाट डाक मतपत्र मामले में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, SDM निलंबित
सदन में भाजपा और सपा के बीच जमकर नोकझोंक
वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव भी मौजूद रहे, इस दौरान बीजेपी और सपा के बीच जमकर नोकझोंक भी देखने को मिली। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं सदन की करवाही के दौरान भी सपा विधायको ने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines