यूपी से NDA बनाम I.N.D.I.A शुरू: भाजपा ने पूर्वांचल में किया शक्ति प्रर्दशन तो रथ लेकर बुंदेलखंड में निकली सपा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Politics: संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में NDA बनाम I.N.D.I.A की जंग शुरू हो चुकी है। इसका नजारा आज पूर्वांचल में देखने को मिला। भाजपा ने मऊ से लेकर गोरखपुर तक शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपना रथ लेकर बुंदेलखंड पहुच गए हैं। दावा कर रहे है कि इस जंग में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ही जीतेगा।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, क्योंकि मऊ में मंच था भाजपा का और मौका था सपा से भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के बोलने का। मंच की तस्वीरें बता रही थीं कि एनडीए बनाम इंडिया की इस जंग का पहला टेस्ट घोसी सीट से होना है। लिहाजा एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन का मौका नहीं छोडा।
योगी सरकार के डिप्टी सीएम और पार्टी नेताओं के साथ ओम प्रकाश राजभर और घटक दलों के नेता भी एक साथ नजर आए। मऊ से रैली खत्म हुई तो पूर्वांचल के ही गोरखपुर में निषाद पार्टी का मंच सजा। यहां मंच पर बैठे भाजपा समेत ओम प्रकाश राजभर और अपना दल के नेताओं को विशाल माला पहनाई गई। मंच से दिखाना का प्रयास किया कि एनडीए का कुनबा एक साथ पूरी मजबूती से मैदान में है।
मंच पर खड़े होकर बारी-बारी से सभी घटक दलों के नेताओं का संबोधन हुआ। संजय निषाद के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए की मजबूती और एकता का दावा किया। दूसरी ओर लखनऊ से रथ पर सवार होकर अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल के साथ बांदा पहुचे।
अखिलेश यादव ने सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान और ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। कहा कि हथियार बना कर सपा के ही खिलाफ मैदान में उतरी भाजपा को घोसी की जनता जवाब देगी। जनता ही फैसला करगी कि कौन कितने पानी में है?
बहरहाल घोसी विधानसभा एनडीए बनाम इंडिया की लड़ाई की पहली परीक्षा है। कौन पास होगा? कौन फेल? ये तो जनता ही तय करेगी, लेकिन पूर्वांचल में एनडीए ने अपनी ताकत का प्रदर्शन कर एक संदेश जरूर दिया है कि एनडीए का कुनबा और ताकत दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: