News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदू वोट बैंक पर सियासी जोर आजमाइश जारी है। इस बार मुद्दा कावड़ यात्रा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कावड़ यात्रा की तैयारी की जा रही है, वहीं रास्ते में पड़ने वाले होटल और ढाबों पर मिलने वाले खाने की शुद्धता की जांच की जा रही है। खाना बेचने वालों को नेम प्लेट लगाने की हिदायत दी जा रही है, जिससे कावड़ यात्रियों को इस यात्रा के दौरान शुद्ध और शाकाहारी भोजन मिल सके।
वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि सरकार अगर कावड़ यात्रा के लिए इतनी ही संजीदा है, तो अभी तक कावड़ यात्रियों के लिए कोई ऐसा कॉरिडोर क्यों नहीं बनाया गया, जिससे कावड़ यात्री आराम से और सुरक्षित तरीके से अपनी इस धर्म यात्रा को पूरा कर सकें।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि 2027 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी, तो कावड़ यात्रियों के लिए एक बेहद साफ-सुथरा और सुरक्षित कावड़ कॉरिडोर बनाया जाएगा। साथ ही, कॉरिडोर के दोनों तरफ जो खाने के ढाबे और होटल होंगे, उन्हें भी बेहतर किया जाएगा।
अखिलेश यादव के इस हमले पर योगी सरकार की तरफ से भी करारा जवाब आया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर साल कावड़ यात्रियों पर फूल बरसाती है और इस बार भी कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। लेकिन जब अखिलेश यादव की सरकार थी, उस वक्त कावड़ यात्रियों पर लाठीचार्ज किया जाता था, उन्हें पीटा जाता था और वह वक्त कोई भूला नहीं है।
कावड़ यात्रा पर सियासत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के पूरे रूट का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए और यह भी कहा गया कि कावड़ यात्रा शुरू होने के साथ कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।