गाजियाबाद में हुई बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, जानिए क्या है मौसम अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार रात से हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। सोमवार सुबह के समय शहर का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए और दिन में शहर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। जिससे दिन में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

Ghaziabad News, Aaj ka Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Weather, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद मौसम, आज का मौसम, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर

Weather

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार रात से हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। सोमवार सुबह के समय शहर का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में शहर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। जिससे दिन में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से आसमान पर बादल तो छाए हुए थे, मगर बारिश नहीं होने के कारण लोग भीषण उमस भरी गर्मी के कारण परेशान थे। रविवार देर रात और सुबह के समय हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है और लोगों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन

रविवार को दिन भर गर्मी और उमस ने किया था परेशान

शनिवार रात से ही आसमान पर बादल छाए रहे और बारिश का मौसम बना रहा। रविवार सुबह को भी आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई, मगर उस हल्की बारिश के कारण उमस बहुत बढ़ गई और रविवार को दिन भर लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा  इसके अलावा 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। रविवार को दिन भर उमस के साथ-साथ गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। जिसके कारण गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद के लिए ग्रीन अलर्ट जारी करते हुए 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ