बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का जादू देशवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म का क्रेज हर वर्ग पर देखने को मिल रहा है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसने कमाई के मामले में पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं।
साउथ फिल्मों के जाने-माने निर्देशक एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी जवान फिल्म का जादू पुलिस विभाग पर भी छाया हुआ है। पहले नागपुर पुलिस ने मूवी के पोस्टर को अपनी वर्किंग का हिस्सा बनाया। अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जवान फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर पोस्ट करके लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Mahesh Bhatt ने की Shahrukh Khan की तारीफ, कहा- स्टार्स इसलिए नहीं…
जवान हों या बूढ़े, हेलमेट कभी न भूलें
उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में हेलमेट न पहनने के चलते होने वाले हादसों से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट पहनने की नसीहत दी है। पुलिस ने जवान फिल्म के प्रसिद्ध पोस्टर (जिसमें शाहरुख खान के चेहरे पर बैंडेज बंधी हैं) को पोस्ट करके लिखा कि जवान हों या बूढ़े, टू व्हीलर पर बैठने से पहले हेलमेट कभी न भूलें।
बहरहाल पुलिस ने पोस्टर के जरिए उन लोगों को हेलमेट पहनकर टू व्हीलर वाहन चालने की सलाह दी है, जो इस मामले में लापरवाही बरतते हैं। UP पुलिस ने इन लोगों को इनडायरेक्टली बताने कि कोशिश की है कि टू व्हीलर गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, वरना एक्सीडेंट होने के बाद आपके साथ भी ऐसा ही होगा।
यह भी पढ़ें: Shirt Up! Urfi Javed ने अब शर्ट से बनाई ऐसी ड्रेस देख यूजर्स भी हुए इम्प्रेस, वायरल हुआ वीडियो
नागपुर पुलिस भी कर चुकी पोस्टर का इस्तेमाल
बता दें कि इससे पहले नागपुर पुलिस ने भी शाहरुख खान की फिल्म जवान के अलग-अलग 5 पोस्टर ट्विटर पर पोस्ट कर चुकी है। नागपुर पुलिस ने पोस्ट में लिखा था कि आप भी इसी तरह अपने अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल के लिए पासवर्ड भी अलग-अलग बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई भी धोखेबाज आपके सामने टिक नहीं पाएगा।
जवान ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 3 दिन में कमाई की ‘डबल सेंचुरी’ बना ली है। फिल्म 3 दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। इसके अलावा जवान फिल्म ने रिलीज होते ही ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि जवान फिल्म घरेलू बॉक्स पर अब तक 200 करोड़ रुपए की फिल्म कमाई कर चुकी है।
वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, एजाज खान सहित कई एक्टर-एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही संजय दत्त और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
43 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines