Mahesh Bhatt on Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शको में क्रेज बना हुआ है। वहीं, आम से लेकर सेलेब्स तक सभी किंग खान की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ की है। चलिए जान लेते हैं कि महेश भट्ट ने किंग खान की तारीफ में क्या कहा है…

विज्ञापन

‘जवान’ ने तीन दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है। वहीं, फिल्म ने तीन दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हर कोई शाहरुख खान की फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

महेश भट्ट ने की शाहरुख खान की तारीफ

वहीं, फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किंग खान की फिल्म ‘जवान’ की तारीफ करते हुए कहा कि ‘स्टार्स इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं। वो इसलिए चमकते हैं, क्योंकि वो स्टार्स हैं। एक सुपरस्टार वही होता है, जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का इस्तेमाल करता है और दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। शाहरुख खान उसका एक जीवंत अवतार हैं।’

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों ने शाहरुख खान की तारीफ

महेश भट्ट ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों ने शाहरुख खान की तारीफ की है। सभी को किंग खान की फिल्म ‘जवान’ बेहद पसंद आ रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा रही है। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में किंग खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रिया मणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, मुकेश छाबड़ा, रिद्धि डोगरा, एजाज खान जैसे कई सितारों मे अहम रोल प्ले किया है।

विज्ञापन

कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘जवान’

सोशल मीडिया पर भी फैंस शाहरुख खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों को फिल्म ‘जवान’ बेहद पसंद आ रही है। वहीं, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भी शानदार उछाल आ सकता है और आने वाले दिनों में जवान कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ