UP Constable Result पर आया ताजा अपडेट, जानें कैसे बनेगी कटऑफ लिस्ट?

Constable Recruitment Result: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबलों की भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम जारी होने वाला है। वहीं कटऑफ को लेकर भी जानकारी दी गई है। करीब 34 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जो परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

UP Police Constable Result 2024 (1)
विज्ञापन

UP Police Constable Bharti Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक जारी कर दिया जाएगा। लिंक Live UP Police Constable Results 2024 News Updates जारी होते ही अभ्यर्थी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। जो अभ्यर्थी रिजल्ट में पास हो जाएंगे, वे अगले साल तक होने वाले फिजिकल टेस्ट (PET/ PST) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

विज्ञापन

48 लाख आवेदन, 34 लाख अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज नंबरों की कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से 11 सितंबर 2024 को आंसर-की जारी की गई थी। भर्ती के लिए करीब 48 लाख नौजवानों ने आवेदन किया था और 34 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in लॉगइन करें।
  • होम पेज पर लाइव किए गए रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर टैप करे।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • टैप करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर नंबरों के साथ डिस्पले हो जाएगा।
  • डिस्पले हुए रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं या PDF सेव कर लें।

यह भी पढ़ें:NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?

विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट के लिए योग्यताएं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को फिजिकल टेस्ट देना होगा, जो अगले साल होने का अनुमान है। फिजिकल टेस्ट के लिए जनरल, OBC एवं SC कैटेगरी के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर एवं फुलाकर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए।

SC कैटैगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। ST कैटेगरी की महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ