---विज्ञापन---

UP में बदले अंडा बेचने नियम हुए सख्त, 1 अप्रैल से एक्पायरी डेट लिखना हुआ अनिवार्य

यूपी सरकार ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। एक्सपायरी डेट मुहर के रूप में रहेगी। नए नियमों को न मानने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

यूपी में अंडों की बिक्री को लेकर नियम बदल गए हैं। अब पुराने अंडों को फ्रेश बताकर नहीं बेचा जा सकता है। यूपी सरकार ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। एक्सपायरी डेट मुहर के रूप में रहेगी। नए नियमों को न मानने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

क्राइम कंट्रोल के बाद अब सीएम योगी का रूख उपभोक्ताओं की सेहत की तरफ देखने को मिल रहा है। अंडे की तेज खपत को देखते हुए यूपी सरकार ने अंडा बेचने के नियम सख्त कर दिए हैं। 1 अप्रैल से राज्य में हर अंडे पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना जरूरी हो जाएगा। इससे दुकानदार पुराने या खराब अंडे नहीं बेच सकेंगे और ग्राहक खुद डेट देखकर अंडे की ताजगी जांच सकेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर यह नियम लागू हो रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक, अंडे सीधे स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं और पहले पुराने अंडे बेचे जाने की शिकायतें आती थीं। अब यह नियम लागू होने से पारदर्शिता आएगी और लोगों को सुरक्षित अंडे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: UP में अब विवादित जमीन की नहीं होगी रजिस्ट्री, CM योगी ने पास किया नया प्रस्ताव

---खबर नीचे जारी है---

क्या है अंडों की उम्र?

जी हां, अंडों की भी एक्सपायरी डेट होती है। सामान्य तापमान यानी करीब 30°C पर अंडे 2 हफ्ते तक अच्छे रहते हैं। ठंडे स्थान (2-8°C) पर 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेकिन कई दुकानदार ठंडे स्टोरेज का सही इस्तेमाल नहीं करते थे। अब मुहर से ग्राहक आसानी से चेक कर सकेंगे।

नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?

यूपी सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई व्यापारी या दुकानदार नियम नहीं मानता है, तो उसकी दुकान से अंडे जब्त कर लिए जाएंगे। उन अंडों कोनष्ट कर दिया जाएगा या उन पर साफ लिख दिया जाएगा कि यह मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं है। विभाग सख्ती से जांच करेगा और कार्रवाई करेगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: UP में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, योगी कैबिनेट ने नई नियमावली को दी मंजूरी

First published on: Mar 17, 2026 10:20 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola