पेड़ से बांधकर करते थे लूटपाट, दादरी पुलिस ने 3 लुटेरे पकड़े
Edited By Amit Kasana

Crime News
Edited By Amit Kasana

Crime News
ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस ने लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें पेड़ से बांधकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल, 14 हजार रुपए और एक बाइक बरामद की है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदेश, मनीष और हिम्मत है। बदमाशों ने कोट नहर के पास 15 फरवरी को चार लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य कुछ साथी फरार हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों पर पूर्व में लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश नाकाब पहनकर वारदात को अंजाम देते थे। विरोध करने पर यह पीड़ित को पेड़ में बांध देते और मारपीट करते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: