UP News: वाराणसी में बाइक के नंबर प्लेट पर लिखा 'योगी सेवक', पुलिस ने काटा 6,000 का चालान

Varanasi News, Varanasi Traffic Police, Varanasi Police, Yogi Adityanath, yogi sevak on bike number plate

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवक को बाइक के नंबर प्लेट पर ‘योगी सेवक’ लिखवाना भारी पड़ गया। वाराणसी पुलिस ने छह हजार रुपये का चालान काटा है। युवक के बाइक का नंबर प्लेट हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नंबर प्लेट का रंग भगवा था और उस पर सफेद रंग से योगी सेवक लिखा गया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक की बाइक के नंबर प्लेट पर योगी सेवक लिखा गया था, वह वाराणसी के भोजूबीर चौराहे का रहने वाला है। युवक बाइक से वाराणसी के अर्दली बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोक लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

नंबर प्लेट पर पड़ी नजर तो काटा 6 हजार का चालान

बाइक सवार युवक को रोके जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस की नजर उसके नंबर प्लेट पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने युवक की बाइक का 6 हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान अंकित दीक्षित के नाम से काटा गया है। बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। बता दें कि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, किसी भी वाहन पर जातिसूचक टाइटल लिखना गैरकानूनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ